मुंबई : रिजर्व बैंक की सख्त मौद्रिक नीति का असर बैंकों की ब्याज दरों पर दिखने लगा है। देश के सबसे
बैंक ने अपनी आधार दर(बेस रेट) में कोई बदलाव नहीं किया है। बैंक की आधार दर 7.50 फीसदी है। बंबई स्टॉक एक्सचेंज को भेजी सूचना में बैंक ने कहा है एसबीआई ने एक अक्तूबर, 2010 से विभिन्न परिपक्वता अवधि वाली जमाओं पर ब्याज दर में 0.25 से 0.75 प्रतिशत वृद्धि की है। एसबीआई की विभिन्न जमाओं पर ब्याज दर इस समय चार फीसदी से पौने आठ फीसदी है।
बैंक ने कहा कि उसने आधार दर में कोई बदलाव नहीं किया है। आधार दर वह ब्याज दर है जिससे कम पर बैंक कोई कर्ज नहीं देता है। बैंक ने अपनी आधार दर को 7.50 फीसदी पर स्थिर रखा है।
उल्लेखनीय है कि अधिक पारदर्शिता लाने के लिए एक जुलाई, 2010 से बेंचमार्क प्रधान उधारी दर (बीपीएलआर) की जगह आधार दर प्रणाली की शुरुआत की गई। पिछले महीने एसबीआई ने बीपीएलआर में आधा फीसदी और जमा दर में डेढ़ फीसदी तक की वृद्धि की थी।
जहां, मौजूदा आवास, वाहन एवं कॉरपोरेट के लिए एसबीआई का बीपीएलआर बढ़कर 12.25 फीसदी हो गया है, वहीं जमाओं पर ब्याज दरें बढ़ने से ग्राहकों को बेहतर रिटर्न सुनिश्चित होगा।
No comments:
Post a Comment