Wednesday, October 6, 2010

इकॉनमी लिफ्ट कराने को जापान ने घटाई ब्याज दरें

एजेंसी टोकियो मुश्किलों से जूझ रही घरेलू अर्थव्यवस्था में नकदी का प्रवाह बढ़ाने के लिए बैंक ऑफ जापान (बीओजे) ने मंगलवार को दो बेहद महत्वपूर्ण फैसले किए। अर्थव्यवस्था में नकदी की उपलब्धता बढ़ाने के लिए जापान के केंद्रीय बैंक ने परिसंपत्तियां खरीदने का संकल्प जताया और ब्याज दर घटाकर लगभग शून्य के स्तर पर लाने फैसला पिछले कई महीनों से बैंक ने अधिक सरकारी प्रतिभूतियां खरीदने जैसे निर्णायक कदम उठाने की सरकारी अपील को दरकिनार कर सीमित फंडिंग की योजना पर ध्यान केंदित कर रखा था। लेकिन येन की मजबूती से अर्थव्यवस्था को चोट पहुंचने के बढ़ते सबूतों के मद्देनजर बीओजे ने रात भर के कर्ज पर ब्याज दर को 0.1 फीसदी से घटाकर 0-0.1 फीसदी के बीच कर दिया। इसी के साथ बैंक ने एकबार फिर तथाकथित शून्य ब्याज दर की नीति बहाल कर दी, जिसे जुलाई 2006 में बंद किया गया था। इसके अलावा, केंद्रीय बैंक ने 5 लाख करोड़ येन (60 अरब डॉलर) के बराबर परिसंपत्तियां खरीदने का संकल्प भी जताया। यह भी कहा जा रहा है कि जब तक बैंक की नजर में घरेलू अर्थव्यवस्था पटरी पर नहीं आ जाती, वह बेंचमार्क रेट को शून्य के करीब बनाए रखेगा। 

No comments: