इन्फोटेक


आईफोन लाया सेक्स मीटर...'पैशन'
'पैशन' कैसे करता है सेक्स की                   रेटिंग?
अपने iphone को बेड पर (सेक्स की जगह के आसपास)रख दें। इसे आप अपनी कलाई में भी बांध सकते हैं या फिर कमर में बेल्ट के साथ अटैच कर सकते हैं। हालांकि कंपनी की ओर से आईफोन को पैंट की जेब में भी रखने की सलाह दी गई है, पर यह सलाह इसलिए ज्यादा कारगर नहीं है, क्योंकि ज्यादातर लोग सेक्स के दौरान कपड़े उतार देते हैं।

आगे देखिए: 3 आधार पर की जाती है सेक्स रेटिं
आईफोन को अपनी मनचाही जगह पर रखने के बाद सेक्स शुरू करते वक्त 'पैशन' ऐप्लिकेशन का स्टार्ट बटन ऑन कर लें। इसके बाद यह ऐप्लिकेशन अपने एक्सिलरोमीटर (मोशन सेंसर) और माइक्रोफोन की बदौलत आपके सेक्स की रेटिंग शुरू कर देगा। रेटिंग 3 आधार पर की जाती है। पहला, सेक्स के दौरान आप कितनी चीख मचाते हैं। दूसरा, आप कितने लंबे वक्त तक सेक्स करते हैं। तीसरा, आपका सेक्स मोशन (गति, जो सेक्स के दौरान किए जाने वाले मूवमेंट को दर्शाएगी) कैसा है?

आगे देखिए: कैसे कैलकुलेट करें सेक्स स्कोर?
सेक्सुअल एक्टिविटी खत्म होने के बाद आप स्टॉप बटन पर क्लिक करें। सेक्स स्कोर कुल 10 पॉइंट्स का है। यानी आपको 1 से लेकर 10 पॉइंट्स के बीच कुछ पॉइंट्स दिए जाएं। हर पॉइंट के लिए एक खास टर्म दिया जाएगा, जो आपको बताएगा कि आपकी सेक्सुअल परफॉर्मेंस अच्छी है, बुरी है या बहुत अच्छी या बहुत बुरी है या फिर इसी से मिलती जुलती कुछ और बातें।

आगे देखिए: डोंट वरी! खराब परफॉर्मेंस पर मिलेगा चांस

++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++


पैसा बनाने के गुर ऐसे सीख रहे हैं भारतीय- 
पैसा बनाने के गुर ऐसे सीख रहे हैं भारतीय
जब भी कोई उलझन हो तो गूगल पर क्लिक करें। ट्रेंड के बारे में जानकारी देने वाली गूगल की सर्विस गूगल ट्रेंड के आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि पैसा बनाने या पैसा बनाने के गुर सीखने के लिए भारतीय लोग इंटरनेट पर शेयर बाजार से जुड़े सवालों के जवाब ढूंढ रहे हैं। नेट पर 'बीयर मार्केट', 'बुल मार्केट', 'जीडीपी ग्रोथ', 'इकनॉमिक रिसेशन', 'फाइनेंस जॉब' और 'आईटी जॉब' जैसे शब्द सर्च करने वालों में भारतीय नागरिक दुनियाभर में अव्वल हैं। 


क्यों नेट को गुरु बना रहे हैं भारतीय-
क्यों नेट को गुरु बना रहे हैं भारतीय
अधिकतर भारतीय इंटरनेट पर क्वीन ऑफ इंग्लैंड, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश और ओसामा बिन लादेन जैसे शब्द सर्च करते रहे हैं, हालांकि भारतीय नागरिक नेट का इस्तेमाल ब्रिटेन की महारानी की तरह क्रिसमस की शुभकामनाएं देने या पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति की तरह आतंक के खिलाफ आवाज उठाने के लिए नहीं करते हैं। इनकी जरूरत कुछ ज्यादा सामयिक लगती है। ईटी ने कुछ सर्च टर्म को चुना, जिससे यह पता लगा है कि वित्तीय सुस्ती के दौरान भारत सहित दुनिया भर के लोगों ने किस शब्द को सबसे ज्यादा ऑनलाइन सर्च किया। 


इसके मुताबिक, भारतीयों ने सबसे ज्यादा बार 'शेयर मार्केट' शब्द को सर्च किया है। भारत के बाद 'शेयर मार्केट' शब्द सर्च करने वाले देशों में सिंगापुर और हांगकांग शामिल हैं। इस दौरान विदेशी निवेशकों ने कभी-कभार ही गूगल में 'इंडियन शेयर्स' जैसे शब्द सर्च किए। 

'इंडियन शेयर्स' शब्द सर्च करने वाले विदेशी नागरिकों में सबसे आगे ओमान के लोग रहे। उनके बाद यूएई, सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया के नागरिकों का नंबर रहा।


इनवेस्टमेंट ऑप्शन्स पर है केंद्रित सर्च 
इनवेस्टमेंट ऑप्शन्स पर है केंद्रित सर्च
   सिंगापुर के नागरिकों ने सबसे ज्यादा बार 'इंडियन शेयर्स' शब्द सर्च किया है। इसके बाद यह शब्द सर्च करने वालों में हांगकांग, अमेरिका और भारत के लोग शामिल हैं। भारतीयों ने सबसे ज्यादा 'बुल मार्केट' शब्द को सर्च किया है। इस सूची में इसके बाद यूएई और सिंगापुर के नागरिकों का नंबर आता है। भारत में 'स्टॉक टिप्स' जैसे शब्द सबसे ज्यादा सूरत के लोगों ने सर्च किया है।

इस दौरान नाइजीरियाई नागरिकों ने 'इकनॉमिक रिसेशन' शब्द सर्च किया। उनके बाद भारतीयों और सिंगापुर के लोगों ने इस शब्द को सबसे ज्यादा ऑनलाइन सर्च किया है। पिछले 12 महीनों के दौरान सबसे ज्यादा भारतीयों और दक्षिण अफ्रीका के नागरिकों ने 'इनवेस्टमेंट ऑप्शंस' सर्च किया है। वहीं 'जीडीपी ग्रोथ' शब्द को सबसे ज्यादा सिंगापुर, पाकिस्तान, हांगकांग और भारत के लोगों ने सर्च किया है।